शह मात The Big Debate: ‘रेत का ‘रक्त चरित्र’! वर्चस्व को लेकर हुई हिंसक वारदात, आखिर कब रुकेगा रेत माफिया का खेल?
CG Sand Mafia News: कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में रेत कारोबार पर वर्चस्व को लेकर जो हिंसक वारदात हुई।
CG Sand Mafia News/Image Credit: IBC24.in
- कोरिया जिले में रेत कारोबार पर वर्चस्व को लेकर जो हिंसक वारदात हुई।
- हमलावरों ने एक कार में आग लगा दी, जिसमे भाजपा नेता की मौत हो गई।
- मामले में कुल 7 पर केस दर्ज हुआ है, जिसमें 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
CG Sand Mafia News: रायपुर: कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में रेत कारोबार पर वर्चस्व को लेकर जो हिंसक वारदात हुई। उसने सिस्टम पर गंभीर सवाल उठा दिए। हमलावरों ने एक कार में आग लगा दी, जिसमें BJP समर्थित नेता और पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, (CG Sand Mafia News) जबकि घटना में झुलसे वीरेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। बेहद तनावपूर्ण और संवेदनशील मामले की जांच के लिए सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा भी घटनास्थल पहुंचे, मामले में कुल 7 पर केस दर्ज हुआ है, जिसमें 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
चूंकि मामले में बीजेपी समर्थित लोगों के नाम सामने हैं सो कांग्रेस ने मुद्दे पर सीधे सरकार को संरक्षण के आरोप लगाते हुए घेरना शुरू किया, तंज कसा की रेत खनन और नीलामी पर सरकार का कंट्रोल खत्म हो चुका है। जवाब में CM साय ने दावा किया कि हर पहलू से जांच जारी है, विपक्ष पर बेवजह बयानों वाली सियासत से बचे।
रेत कारोबार में खूनी संघर्ष,जिंदा जला देने का साहस साफ-साफ संकेत है कि वर्चस्व की लड़ाई में किसी-ना किसी का सियासी संरक्षण जरूर है। (CG Sand Mafia News) सवाल है क्या वाकई रेत के अवैध खनन-परिवहन-भंडारण पर से सिस्टम का नियंत्रण खत्म हो गया है? क्या खूनी खेल में किसी सफेदपोश का नियंत्रण है, सबसे बड़ा सवाल इस तरह के माफिया को साफ करने सरकार और सिस्टम के पास क्या प्लान है ?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: ‘UCC’ पर ऐलान, मचा सियासी घमासान, विपक्ष कर रही लगातार विरोध, कांग्रेस को क्यों है यूनिफॉर्म सिविल कोड से परेशानी?
- IPS Sundarraj Raj P: मुख्यमंत्री साय ने की IPS सुन्दर राज पी. की तारीफ.. कहा, ‘बेहद कर्मठता से किया कर्तव्यों का निर्वहन”.. सेवा अवधि बढ़ाने की वजह भी बताई, दी शुभकामनायें
- IND vs AFG 2nd ODI: गिल-ईशान के बाद गुरनूर-अर्शदीप ने दिखाया शानदार खेल, भारत ने अफगानिस्तान को इतने रनों से हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा

Facebook


