Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होने वाली सुनवाई टली, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में आज होने वाली सुनवाई टल गई है।
Rahul Gandhi Defamation Case || Image- ANI News File
- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज होने वाली सुनवाई टल गई है।
- एडीजे की अदालत में रिकॉर्ड तलब किये जाने के कारण सुनवाई टल गई।
- इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 29 जून को होगी।
Rahul Gandhi Defamation Case: सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की सांसद-विधायक अदालत में मंगलवार को राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में सुनवाई अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) की अदालत में रिकॉर्ड तलब किये जाने के कारण टल गई।
29 जून को होगी अगली सुनवाई
अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 जून को होगी। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी की वास्तविक आवाज और आरोप के तहत जमा की गई सीडी की आवाज के विधि विज्ञान प्रयोगशाला में मिलान को लेकर एक पुनरीक्षण याचिका (रिवीजन) एडीजे अदालत-पांच में दाखिल की गई है। (Rahul Gandhi Defamation Case) इस मामले में रिकॉर्ड अधीनस्थ अदालत से एडीजे अदालत 5 में पहुंच चुका है। एडीजे अदालत 5 में इस पुनरीक्षण याचिका पर 25 जून को बहस होनी है। पिछली सुनवाई में रिकॉर्ड ना पहुंचने के कारण बहस नहीं हो पाई थी।
2018 का है मामला?
Rahul Gandhi Defamation Case: यह मामला वर्ष 2018 का है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेसवार्ता में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुलतानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने सांसद-विधायक अदालत में परिवाद दाखिल किया था। (Rahul Gandhi Defamation Case) अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। यह मुकदमा पिछले पांच साल से चल रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Ujjain Samakota Barrage inauguration: डॉ मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात.. लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत वाले समाकोटा बैराज का किया लोकार्पण, जानें कितने किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
- Sanchita Ugale Suicide Case : ‘5-5 दिन तक नहीं सोती थीं संचिता!’ मौत के बाद दोस्त ने किए चौंकाने वाले खुलासे, वायरल चैट ने बढ़ाए कई सवाल”
- Drinking in Office Viral Video: आबकारी के दफ्तर में ही जाम छलका रहे थे कर्मचारी!.. वीडियो के वायरल होते ही मचा हड़कंप, जानें आला-अफसरों की क्या है प्रतिक्रिया

Facebook


