मांग बढ़ने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

मांग बढ़ने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

मांग बढ़ने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: February 22, 2022 4:09 pm IST

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारगम की कीमत 21 रुपये की तेजी के साथ 11,644 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के मार्च माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 21 रुपये अथवा 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,644 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसमें 51,090 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में