हाजिर मांग बढ़ने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 9, 2022 7:58 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 183 रुपये की तेजी के साथ 10,920 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के मार्च माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 183 रुपये अथवा 1.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,920 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसमें 12,520 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिसके कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में