हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: September 2, 2021 3:15 pm IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 409 रुपये की तेजी के साथ 9,440 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 409 रुपये अथवा 4.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,440 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसमें 14,930 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में ग्वारगम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में