स्थिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमत 5,413 रुपये क्विंटल पर अपरिवर्तित

Ads

स्थिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमत 5,413 रुपये क्विंटल पर अपरिवर्तित

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 05:46 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 05:46 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के बीच मांग स्थिर रहने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत अपरिवर्तित बनी रही।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के मार्च माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 5,413 रुपये प्रति क्विन्टल पर अपरिवर्तित रही। इसमें 60,455 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार से ताजा संकेतों के अभाव तथा मांग और आपूर्ति की संतुलित स्थिति ने वायदा कारोबार में ग्वारसीड की कीमतों को सीमित दायरे में रखा।

भाषा राजेश राजेश

राजेश