हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की
हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की
चंडीगढ़, 10 अगस्त (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को ‘हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति 2026’ की शुरुआत की। इस नीति का लक्ष्य 55,000 करोड़ रुपये से अधिक का विनिर्माण निवेश आकर्षित करना, पांच लाख से ज्यादा नए रोजगार पैदा करना और 2031 तक राज्य के निर्यात को दोगुना करना है।
करनाल में आयोजित कार्यक्रम में सैनी ने कहा कि यह नई नीति ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक इन हरियाणा’ की सोच को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
कार्यक्रम में राज्य विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और उद्योग व वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देना और नए निवेश तथा रोजगार के अवसर बनाना है।
सैनी ने बताया कि उद्यमिता के बल पर हरियाणा ने देश की प्रमुख विनिर्माण अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाई है और सरकार औद्योगिक वृद्धि के अगले चरण की ओर बढ़ने के लिए लगातार काम कर रही है।
भाषा अजय पाण्डेय
अजय

Facebook


