एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों की संख्या 3,292 घटी
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों की संख्या 3,292 घटी
नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों की संख्या चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 3,292 घट गई। इससे कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या घटकर 2,23,889 रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,27,181 थी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एलटीएम (पिछले 12 महीनों) के आधार पर कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर 12.7 प्रतिशत रही, जबकि मार्च, 2026 में यह 12.5 प्रतिशत थी। जून, 2025 के अंत तक यह 12.8 प्रतिशत थी।
कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या घटकर 30 जून, 2026 को 2,23,889 रह गई, जो मार्च तिमाही में 2,27,181 थी।
हालांकि, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कर्मचारियों की संख्या 2,23,151 थी, जिससे सालाना आधार पर इसमें मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कंपनी के मुख्य जन अधिकारी राम सुंदरराजन ने कहा कि तिमाही के अंत में कर्मचारियों की संख्या को कंपनी के राजस्व के साथ जोड़कर देखा जाना चाहिए। कर्मचारियों की उत्पादकता में सुधार हुआ है और प्रति कर्मचारी राजस्व बढ़कर 65,500 अमेरिकी डॉलर हो गया है। यह पिछले तिमाही की तुलना में 0.7 प्रतिशत और सालाना आधार पर 3.3 प्रतिशत अधिक है।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


