डॉलर मजबूत होने के बीच चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

डॉलर मजबूत होने के बीच चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

डॉलर मजबूत होने के बीच चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: July 13, 2026 / 08:08 pm IST
Published Date: July 13, 2026 8:08 pm IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) अमेरिका-ईरान संघर्ष में ताजा वृद्धि के कारण तेल की कीमतें बढ़ने और डॉलर में तेजी आने से सोमवार को चांदी का वायदा भाव 3,783 रुपये गिरकर 2.18 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,783 रुपये यानी 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,18,881 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 11,733 लॉट का कारोबार हुआ।

पिछले सप्ताह चांदी 14,746 रुपये या 6.2 प्रतिशत टूटकर 2.22 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सितंबर डिलीवरी वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 1.68 डॉलर या 3 प्रतिशत टूटकर 58.47 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में