एचडीएफसी बैंक के ऋण में चौथी तिमाही में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी

एचडीएफसी बैंक के ऋण में चौथी तिमाही में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी

एचडीएफसी बैंक के ऋण में चौथी तिमाही में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Modified Date: April 4, 2026 / 05:22 pm IST
Published Date: April 4, 2026 5:22 pm IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) देश के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के ऋण में मार्च तिमाही में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 29.6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि 31 मार्च, 2025 के अंत तक उसका कुल अग्रिम 26.43 लाख करोड़ रुपये था। इस दौरान बैंक का कुल जमा 14.4 प्रतिशत बढ़कर 31.05 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 27.14 लाख करोड़ रुपये था।

चालू और बचत खाते (कासा) में जमा 12.3 प्रतिशत बढ़कर 10.6 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 9.4 लाख करोड़ रुपये था।

बैंक के समयबद्ध जमा 31 मार्च 2026 तक बढ़कर करीब 20.45 लाख करोड़ रुपये हो गए, जो 31 मार्च 2025 को 17.7 लाख करोड़ रुपये थे, यानी इसमें करीब 15.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

भाषा

योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में