एचडीएफसी ने ऋण पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत बढ़ायी

एचडीएफसी ने ऋण पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत बढ़ायी

एचडीएफसी ने ऋण पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत बढ़ायी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: September 30, 2022 6:19 pm IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने शुक्रवार को ऋण पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत बढ़ा दी। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर रेपो 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 5.9 प्रतिशत कर दी।

ब्याज दरों में वृद्धि से एचडीएफसी से आवास ऋण लेने वालों की मासिक किस्त बढ़ जाएगी।

एचडीएफसी ने बयान में कहा, ‘‘एचडीएफसी ने आवास ऋण पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत बढ़ा दी है और यह एक अक्टूबर 2022 से प्रभावी होगी।’’

एचडीएफसी ने बीते पांच महीने में ब्याज दरों में सातवीं बार वृद्धि की है।

आरबीआई के रेपो दर बढ़ाने के बाद अब अन्य वित्तीय संस्थान और बैंक भी दरों में वृद्धि कर सकते हैं।

भाषा मानसी अजय

अजय


लेखक के बारे में