रिलायंस रिटेल के टीरा ने दक्षिण कोरिया के सौंदर्य ब्रांड डॉ. मेलाक्सिन के साथ की साझेदारी

रिलायंस रिटेल के टीरा ने दक्षिण कोरिया के सौंदर्य ब्रांड डॉ. मेलाक्सिन के साथ की साझेदारी

रिलायंस रिटेल के टीरा ने दक्षिण कोरिया के सौंदर्य ब्रांड डॉ. मेलाक्सिन के साथ की साझेदारी
Modified Date: July 21, 2026 / 09:54 pm IST
Published Date: July 21, 2026 9:54 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) रिलायंस रिटेल का सौंदर्य उत्पादों के खुदरा बिक्री मंच टीरा ने दक्षिण कोरिया के ‘डर्मो-कॉस्मेटिक’ ब्रांड डॉ. मेलाक्सिन के साथ साझेदारी की है। इसका मकसद इसके उत्पादों को ऑनलाइन और चुनिंदा ऑफलाइन दुकानों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराना है।

संयुक्त बयान के अनुसार, यह टीरा का वैश्विक सौंदर्य ब्रांड के अपने उत्पाद दायरे को बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है।

बयान के अनुसार, डॉ. मेलैक्सिन अपनी विज्ञान-आधारित स्किनकेयर तकनीक और ‘स्लो एजिंग’ की अवधारणा के लिए जानी जाती है। इसके उत्पाद पिगमेंटेशन, आंखों के नीचे उम्र के असर और त्वचा की कसावट कम होने जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

यह ब्रांड अमेरिका, जापान और दक्षिण पूर्व एशिया में लोकप्रिय है। यह अमेरिका तथा ब्रिटेन दोनों जगहों पर टिकटॉक शॉप पर लोकप्रिय के-ब्रांड बनकर उभरा है।

डॉ. मेलाक्सिन की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) यू क्यांग ह्वा ने कहा, ‘‘भारतीय उपभोक्ता अब प्रभावी और विज्ञान-आधारित स्किनकेयर उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। पिगमेंटेशन, स्किन टेक्सचर और त्वचा की कसावट जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर विकसित किए गए कंपनी के उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप हैं और टीरा के साथ साझेदारी के जरिये उन्हें भारत में पेश करते हुए कंपनी उत्साहित है।’’

टीरा ने कहा कि इस साझेदारी के साथ वह भारतीय ग्राहकों तक दुनिया के भरोसेमंद और प्रीमियम सौंदर्य ब्रांड पहुंचाने की अपनी रणनीति को और मजबूत कर रही है।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में