एचडीएफसी लाइफ विदेश में पढ़ रहे ‘देसी’ छात्रों को स्वास्थ्य बीमा देगी

Ads

एचडीएफसी लाइफ विदेश में पढ़ रहे ‘देसी’ छात्रों को स्वास्थ्य बीमा देगी

  •  
  • Publish Date - February 20, 2024 / 10:23 PM IST,
    Updated On - February 20, 2024 / 10:23 PM IST

मुंबई, 20 फरवरी (भाषा) एचडीएफसी लाइफ ने मंगलवार को विदेश में पढ़ाई कर रहे ‘देसी’ छात्रों के लिए एक नई नकदीरहित (कैशलेस) स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की। इसके लिए प्रीमियम का भुगतान अमेरिकी डॉलर में करना होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वैश्विक छात्र स्वास्थ्य सेवा योजना 12-40 आयु वर्ग के उन छात्रों के लिए है, जो विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं या इसकी तैयारी कर रहे हैं।

यह पेशकश कंपनी की गिफ्ट सिटी आईएफएससी स्थित इकाई – एचडीएफसी लाइफ इंटरनेशनल द्वारा की जा रही है।

बीमाकर्ता ने कहा कि यह योजना 30 लाख अमेरिकी डॉलर तक का कवरेज देती है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय