Surajpur Road Accident | Photo Credit: AI
सूरजपुर: Surajpur Road Accident छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद अफराफरी का माहौल हो गया है।
Surajpur Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना प्रतापपुर थाना के खजुरी रामपुर की है। जहां एक खड़ी ट्रक में बाइक घुस गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।
वहीं स्थिति संभालने पहुंचे डायल 112 पर पर हमला कर दिया। जिससे डायल 112 के चालक और पुलिसकर्मी घायल हो गए। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। फिलहाल पुलिस तीनों के शवों को पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है।