Ujjain Viral Video: मोहर्रम से पहले मचा बवाल, जश्न के बीच अचानक बिगड़ा माहौल, वीडियो में कैद हुआ हैरान करने वाला दृश्य

Ads

Ujjain Viral Video: मोहर्रम से पहले मचा बवाल, जश्न के बीच अचानक बिगड़ा माहौल, वीडियो में कैद हुआ हैरान करने वाला दृश्य

Ujjain Viral Video | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • युवकों के बीच झगड़ा, लाठी-डंडे चले
  • सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है
  • मुहर्रम पर सुरक्षा बढ़ाई गई

उज्जैन: Ujjain Viral Video मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां मुहर्रम से पहले बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि जुलुस में शामिल कुछ युवक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ujjain Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना महाकाल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां मुहर्रम से पहले घोड़ों का जुलुस निकाला गया था। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते एक दूसरे पर लाठी डंडे चलाना शुरू हो गया। घटना के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने मोहर्रम पर सतर्कता बढ़ाई

वायरल वीडियो में कई युवक हाथों में डंडे लिए नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

महाकाल थाना क्षेत्र, उज्जैन।

विवाद किस दौरान हुआ?

मुहर्रम से पहले निकाले गए घोड़ों के जुलूस के दौरान।

क्या किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है?

अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।