हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री जुलाई में 18.6 प्रतिशत बढ़कर 5,33,416 इकाई पर

हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री जुलाई में 18.6 प्रतिशत बढ़कर 5,33,416 इकाई पर

हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री जुलाई में 18.6 प्रतिशत बढ़कर 5,33,416 इकाई पर
Modified Date: August 1, 2026 / 08:06 pm IST
Published Date: August 1, 2026 8:06 pm IST

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री जुलाई 2026 में 18.6 प्रतिशत बढ़कर 5,33,416 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष जुलाई में यह 4,49,755 इकाई रही थी।

कंपनी ने बयान में कहा कि जुलाई में उसकी घरेलू बिक्री 21.6 प्रतिशत बढ़कर 5,01,403 इकाई रही, जबकि जुलाई 2025 में यह 4,12,397 इकाई थी।

मोटरसाइकिलों की बिक्री जुलाई में बढ़कर 4,68,565 इकाई हो गई, जो एक वर्ष पहले समान अवधि में 4,00,615 इकाई थी। वहीं, स्कूटरों की बिक्री भी बढ़कर 64,851 इकाई रही, जो जुलाई 2025 में 49,140 इकाई थी।

कंपनी ने बताया कि इस वर्ष जुलाई में उसका निर्यात 14.3 प्रतिशत घटकर 32,013 इकाई रहा, जो पिछले वर्ष जुलाई में 37,358 इकाई था।

भाषा यासिर पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में