एचएफसीएल को निजी दूरसंचार कंपनी से 84 करोड़ रुपये का ठेका मिला

एचएफसीएल को निजी दूरसंचार कंपनी से 84 करोड़ रुपये का ठेका मिला

एचएफसीएल को निजी दूरसंचार कंपनी से 84 करोड़ रुपये का ठेका मिला
Modified Date: May 4, 2026 / 03:35 pm IST
Published Date: May 4, 2026 3:35 pm IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एचएफसीएल को एक प्रमुख घरेलू निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी से 84.23 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह ठेका ‘ऑप्टिकल फाइबर केबल’ की आपूर्ति के लिए है और इसे कंपनी की अनुषंगी एचटीएल लिमिटेड के साथ मिलकर प्राप्त किया गया है।

हालांकि, कंपनी ने संबंधित दूरसंचार संचालक का नाम उजागर नहीं किया है।

कंपनी के अनुसार यह घरेलू अनुबंध ग्राहक की आवश्यकताओं के अनुसार ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति से जुड़ा है और इसे अगस्त 2026 तक पूरा किए जाने की योजना है।

एचएफसीएल ने कहा, “कंपनी और इसकी अनुषंगी इकाई एचटीएल लिमिटेड को 84.23 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ हैं। यह ठेका कंपनी की विनिर्माण क्षमता, प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता और उत्पाद गुणवत्ता पर ग्राहकों के विश्वास को दर्शाते हैं।”

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में