ऑप्टिकल फाइबर के लिए एचएफसीएल ने पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 1,800 करोड़ रुपये किया

ऑप्टिकल फाइबर के लिए एचएफसीएल ने पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 1,800 करोड़ रुपये किया

ऑप्टिकल फाइबर के लिए एचएफसीएल ने पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 1,800 करोड़ रुपये किया
Modified Date: September 14, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: September 14, 2026 10:15 pm IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) दूरसंचार उपकरण विनिर्माता एचएफसीएल ने ऑप्टिकल फाइबर, ऑप्टिकल फाइबर केबल और इन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले ‘प्रीफॉर्म’ की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अपने पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 1,800 करोड़ रुपये कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

इसके मुताबिक, कंपनी के निदेशक मंडल ने ऑप्टिकल फाइबर के लिए 46 लाख फाइबर किलोमीटर सालाना, ऑप्टिकल फाइबर केबल के लिए 56.4 लाख फाइबर किलोमीटर सालाना और प्रीफॉर्म के लिए 300 टन सालाना की अतिरिक्त क्षमता विस्तार को मंजूरी दी है।

कंपनी ने बताया, ‘‘प्रस्तावित क्षमता विस्तार के लिए अतिरिक्त पूंजीगत व्यय लगभग 820 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इस निवेश का वित्तपोषण आंतरिक साधनों, प्रवर्तक एवं प्रवर्तक समूह की इकाइयों को वारंट जारी कर और वित्तीय संस्थानों से कर्ज के जरिये किया जाएगा।’’

एचएफसीएल ने बताया कि यह प्रस्तावित क्षमता विस्तार निदेशक मंडल द्वारा पहले ही स्वीकृत 980 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के अतिरिक्त है, ”जिससे क्षमता विस्तार की इन पहल के लिए कुल नियोजित पूंजीगत व्यय बढ़कर लगभग 1,800 करोड़ रुपये हो गया है।”

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में