बाढ़ प्रभावित नेपाल को प्रतिदिन 18 घंटे बिजली का निर्यात करेगा भारत
बाढ़ प्रभावित नेपाल को प्रतिदिन 18 घंटे बिजली का निर्यात करेगा भारत
काठमांडू, 14 सितंबर (भाषा) भारत ने 13 सितंबर, 2026 से नेपाल विद्युत प्राधिकरण को रोजाना 18 घंटे बिजली निर्यात करने की मंजूरी दे दी है।
भारतीय दूतावास के सूत्रों ने भारत के बिजली मंत्रालय के एक नोटिस का हवाला देते हुए बताया कि मुजफ्फरपुर-ढलकेबार 400 केवी लाइन के जरिये 600 मेगावाट तक और टनकपुर-महेंद्रनगर 132 किलोवाट पारेषण लाइन के जरिये 54 मेगावाट तक बिजली निर्यात करने की मंजूरी 31 दिसंबर तक दी गई है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 26 अगस्त को नेपाल में आई भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ से सात चालू पनबिजली परियोजनाओं और पांच सौर संयंत्रों को नुकसान पहुंचा, जिससे कुल मिलाकर लगभग 275 मेगावाट बिजली आपूर्ति में रुकावट आई।
एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘इस मंजूरी से नेपाल को इस मुश्किल समय में अपनी बिजली की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी और भारत व नेपाल के बीच गहरे और लंबे समय से चले आ रहे ऊर्जा सहयोग को और मजबूती मिलेगी।’’
बयान में आगे कहा गया, ‘‘भारत, नेपाल का समर्थन करने और ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


