बीएचईएल के निदेशक मंडल ने एनबीपीपीएल में 65 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी

बीएचईएल के निदेशक मंडल ने एनबीपीपीएल में 65 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी

बीएचईएल के निदेशक मंडल ने एनबीपीपीएल में 65 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी
Modified Date: September 14, 2026 / 09:15 pm IST
Published Date: September 14, 2026 9:15 pm IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के निदेशक मंडल ने एनटीपीसी लिमिटेड के साथ संयुक्त उद्यम एनटीपीसी बीएचईएल पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (एनबीपीपीएल) में 65 करोड़ रुपये के अतिरिक्त इक्विटी निवेश को मंजूरी दे दी है।

बीएचईएल ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की 14 सितंबर, 2026 को हुई बैठक में एनबीपीपीएल में बीएचईएल के इक्विटी योगदान के रूप में 65 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त निवेश एक या अधिक किस्तों में करने की मंजूरी दी गई।

एनबीपीपीएल में बीएचईएल और एनटीपीसी की समान 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

कंपनी ने कहा कि यह इक्विटी निवेश दोनों प्रवर्तक कंपनियां अंकित मूल्य पर करेंगी और यह निवेश सामान्य कारोबारी शर्तों पर किया जाएगा।

एनबीपीपीएल का गठन अप्रैल, 2008 में किया गया था।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में