एचएफसीएल को 2,329 करोड़ रुपये का ऑप्टिकल फाइबर केबल निर्यात ठेका
एचएफसीएल को 2,329 करोड़ रुपये का ऑप्टिकल फाइबर केबल निर्यात ठेका
नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एचएफसीएल को एक वैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनी से ऑप्टिकल फाइबर केबल आपूर्ति का 24.4 करोड़ डॉलर (करीब 2,329 करोड़ रुपये) का निर्यात ठेका मिला है।
एचएफसीएल ने हालांकि इस कंपनी का नाम साझा नहीं किया। यह समझौता दिसंबर 2029 तक तीन साल के लिए मिला है।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी विदेशी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी के जरिये उच्च गुणवत्ता वाले, अधिक फाइबर क्षमता वाले ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) की आपूर्ति की जाएगी। इस समझौते में ठेके का कुल मूल्य करीब 24.4 करोड़ डॉलर (लगभग 2,329 करोड़ रुपये) आंका गया है। इसकी आपूर्ति 2027 से शुरू होगी।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


