आरबीआई की अगस्त मौद्रिक नीति की मुख्य बातें

आरबीआई की अगस्त मौद्रिक नीति की मुख्य बातें

आरबीआई की अगस्त मौद्रिक नीति की मुख्य बातें
Modified Date: August 5, 2026 / 02:03 pm IST
Published Date: August 5, 2026 2:03 pm IST

मुंबई, पांच अगस्त (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी मौद्रिक नीति की घोषणा की। इसकी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:-

* रेपो दर 5.25 प्रतिशत पर यथावत।

* मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के सभी सदस्यों ने नीतिगत दर यथावत रखने के पक्ष में मतदान किया।

* वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत किया गया।

* मुद्रास्फीति का अनुमान 5.1 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया।

* मानसून, अल नीनो और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण मुद्रास्फीति का परिदृश्य अनिश्चित।

* वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

* जून से प्रणाली में औसत दैनिक नकदी अधिशेष एक लाख करोड़ रुपये रहा।

* अप्रैल-मई के दौरान चालू खाते में 2.8 अरब डॉलर का अधिशेष दर्ज किया गया।

* पहली तिमाही में सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह 30.7 अरब डॉलर के मजबूत स्तर पर रहा तथा शुद्ध प्रवाह में भी वृद्धि हुई।

* विदेशी पोर्टफोलियो निवेशों का जून-जुलाई शुद्ध निवेश 7.1 अरब डॉलर रहा।

* विदेशी मुद्रा भंडार पर्याप्त स्तर पर बना हुआ है।

* मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अगली बैठक पांच से सात अक्टूबर तक होगी।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में