हिंदुस्तान कॉपर ने क्यूआईपी के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाए

हिंदुस्तान कॉपर ने क्यूआईपी के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाए

हिंदुस्तान कॉपर ने क्यूआईपी के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: April 15, 2021 5:39 am IST

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर (एचसीएल) ने गुरुवार को कहा कि उसने संस्थागत निवेशकों को शेयर जारी करके 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘500 करोड़ रुपये का योग्य संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) पूरी तरह से सफल रहा।’’

क्यूआईपी से मिली धनराशि का इस्तेमाल कंपनी की विस्तार योजना के लिए किया जाएगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में