फ्यूल इंजेक्शन प्रणाली में गड़बड़ी ठीक करने के लिए एचएमएसआई ने 84 बाइक बाजार से वापस मंगाईं

फ्यूल इंजेक्शन प्रणाली में गड़बड़ी ठीक करने के लिए एचएमएसआई ने 84 बाइक बाजार से वापस मंगाईं

फ्यूल इंजेक्शन प्रणाली में गड़बड़ी ठीक करने के लिए एचएमएसआई ने 84 बाइक बाजार से वापस मंगाईं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: September 2, 2022 9:33 pm IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने फ्यूल इंजेक्शन प्रणाली में खामी को दुरुस्त करने के लिए सीआरएफ 1100 अफ्रीका ट्विन, सीबीआर 1000आरआर-आर फायरब्लेड और जीएल 1800 गोल्ड विंग टूर की 84 इकाइयों को बाजार से वापस मंगाने की घोषणा की है।

इन बाइक का विनिर्माण 2020 से 2022 के दौरान हुआ है।

एचएमएसआई ने कहा कि पीजीएम-एफआई यूनिट में प्रोग्राम ठीक से नहीं डाले जाने की वजह से इंजन के चलते-चलते बंद होने का अंदेशा है। हालांकि, अभी तक इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है।

एहतियातन कंपनी ने बिगविंग टॉपलाइन डीलरों के पास तीन सितंबर से इस गड़बड़ी को नि:शुल्क ठीक करने की घोषणा की है।

भाषा अजय अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में