जनवरी में एचएमएसआई की बिक्री 29 प्रतिशत बढ़ी
जनवरी में एचएमएसआई की बिक्री 29 प्रतिशत बढ़ी
नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सोमवार को बताया कि जनवरी, 2026 में उसकी कुल बिक्री सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 5,74,411 इकाई रही।
कंपनी ने जनवरी, 2025 में कुल 4,44,847 वाहन बेचे थे।
एचएमएसआई ने बयान में कहा कि पिछले महीने दोपहिया वाहन निर्माता ने घरेलू बाजार में 5,19,579 इकाइयां बेचीं, जबकि 54,832 इकाइयों का निर्यात किया गया।
भाषा
सुमित अजय
अजय

Facebook


