तपूकड़ा संयंत्र में नई उत्पादन लाइन के लिए एचएमएसआई करेगी 1,500 करोड़ रुपये का निवेश

तपूकड़ा संयंत्र में नई उत्पादन लाइन के लिए एचएमएसआई करेगी 1,500 करोड़ रुपये का निवेश

तपूकड़ा संयंत्र में नई उत्पादन लाइन के लिए एचएमएसआई करेगी 1,500 करोड़ रुपये का निवेश
Modified Date: March 19, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: March 19, 2026 5:15 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) राजस्थान के तपूकड़ा स्थित अपने संयंत्र में तीसरी उत्पादन लाइन स्थापित करने के लिए करीब 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस नई इकाई के वर्ष 2028 में शुरू होने की उम्मीद है। इसकी वार्षिक क्षमता 6.7 लाख इकाई होगी, जिससे इस संयंत्र की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 2.01 करोड़ इकाई प्रति वर्ष हो जाएगी।

एचएमएसआई के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुत्सुमु ओटानी ने कहा, ‘‘भारत परिवहन में परिवर्तन के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है और एचएमएसआई जिम्मेदारी के साथ इस यात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध है। तपूकड़ा में अपने उत्पादन तंत्र को मजबूत करना हमारी आपूर्ति श्रृंखला को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

कंपनी के अनुसार, इस विस्तार से क्षेत्र में 2,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह नई उत्पादन लाइन बहुउद्देशीय होगी, जिसमें स्कूटर और मोटरसाइकिल दोनों के ‘कम्यूटर मॉडल’ (आम उपयोग वाले वाहन) तैयार किए जा सकेंगे।’

इस विस्तार और अन्य संयंत्रों में प्रस्तावित वृद्धि के साथ, एचएमएसआई की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता वित्त वर्ष 2027-28 तक मौजूदा 62.5 लाख इकाई से बढ़कर लगभग 80 लाख इकाई हो जाएगी। वर्तमान में कंपनी भारत में चार विनिर्माण संयंत्र संचालित करती है।

भाषा

सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में