Home Loan EMI Payment: लोन की EMI वही, लेकिन कर्ज जल्दी होगा खत्म! 20 साल के होम लोन को 12 साल में चुकाने की इस ट्रिक से बच सकते हैं लाखों रुपये

Home Loan EMI Payment: अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। लेकिन लंबे समय तक होम लोन की EMI चुकाना जेब पर भारी पड़ सकता है। लेकिन सही वित्तीय रणनीति और EMI से जुड़ी कुछ आसान ट्रिक की मदद से 20 साल का होम लोन करीब 12 साल में पूरा किया जा सकता है साथ ही ब्याज की बड़ी रकम भी बचाई जा सकती है।

Home Loan EMI Payment: लोन की EMI वही, लेकिन कर्ज जल्दी होगा खत्म! 20 साल के होम लोन को 12 साल में चुकाने की इस ट्रिक से बच सकते हैं लाखों रुपये

(Home Loan EMI Payment/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 18, 2026 / 03:56 pm IST
Published Date: August 18, 2026 3:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हर साल एक अतिरिक्त EMI देने पर लोन जल्दी खत्म हो सकता है।
  • कमाई बढ़ने पर EMI में 5-10% बढ़ोतरी करें।
  • बोनस और एक्स्ट्रा इनकम से होम लोन का प्री-पेमेंट करें।

बिजनेस: Home Loan EMI Payment: घर खरीदना हर किसी का बड़ा सपना होता है। लेकिन 20 से 30 साल तक होम लोन की EMI चुकाना (Home Loan EMI Payment) बहुत बोझिल भी हो जाता है। इससे लंबे समय में ब्याज के रूप में बड़ी रकम बैंक को चली जाती है। लेकिन थोड़ी समझदारी और बेहतर वित्तीय योजना के जरिए लोन की अवधि को काफी कम की जा सकती है। इसके लिए नियमित प्री-पेमेंट और EMI में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जैसे तरीके मददगार साबित हो सकते हैं।

साल में एक अतिरिक्त EMI का भुगतान करें

होम लोन जल्दी खत्म करने का एक आसान तरीका हर साल एक अतिरिक्त EMI का भुगतान (Home Loan EMI Payment) करना है। इस अतिरिक्त रकम को प्री-पेमेंट के रूप में इस्तेमाल करने से सीधे लोन के मूलधन में कमी आती है। मूलधन कम होने पर आगे लगने वाला ब्याज भी घटता है। अगर आप लगातार कई साल तक ऐसा करते हैं तो लोन की कुल अवधि में अच्छी-खासी कमी आ सकती है।

कमाई बढ़े तो EMI भी बढ़ाएं

समय के साथ आमतौर पर सैलरी या बिजनेस की कमाई बढ़ती है। ऐसे में पूरी अतिरिक्त रकम खर्च करने के बजाय EMI में हर साल 5 से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी करने पर विचार किया जा सकता है। इससे लोन का मूलधन तेजी से कम होता है। हालांकि, EMI बढ़ाने से पहले अपने मासिक बजट और जरूरी खर्चों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। लगातार बढ़ी हुई EMI से लंबे समय में ब्याज का बोझ काफी कम हो सकता है।

बोनस और अतिरिक्त रकम को लोन में लगाएं

सालाना बोनस, टैक्स रिफंड या किसी अन्य स्रोत से मिलने वाली अतिरिक्त रकम को गैर-जरूरी खर्चों में इस्तेमाल करने के बजाय होम लोन के प्री-पेमेंट में लगाया जा सकता है। इसी तरह अगर अचानक कोई बड़ी रकम हाथ में आती है तो उसका कुछ हिस्सा लोन चुकाने में लगाने से मूलधन तेजी से कम हो सकता है। इससे भविष्य की EMI और ब्याज का बोझ घटाने में मदद मिल सकती है।

कम ब्याज दर और फ्लोटिंग रेट का विकल्प देखें

अगर दूसरे बैंक में कम ब्याज दर मिल रही है तो होम लोन बैलेंस ट्रांसफर का विकल्प देखा जा सकता है। ब्याज दर में छोटा अंतर भी लंबे समय में काफी बचत कर सकता है लेकिन ट्रांसफर से पहले सभी शुल्क और शर्तों की तुलना जरूरी है। वहीं, पात्र फ्लोटिंग-रेट होम लोन में समय से पहले भुगतान के नियम अलग हो सकते हैं। इसलिए प्री-पेमेंट से पहले अपने बैंक की शर्तें जांच लें। इस तरह लोन जल्दी खत्म (Home Loan EMI Payment) करने के लिए ज्यादा कमाई से ज्यादा जरूरी है कि EMI, अतिरिक्त आय और बचत का सही तरीके से उपयोग किया जाए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।