होंडा मोटरसाइकिल की बिक्री जनवरी में आठ प्रतिशत बढ़ी

होंडा मोटरसाइकिल की बिक्री जनवरी में आठ प्रतिशत बढ़ी

होंडा मोटरसाइकिल की बिक्री जनवरी में आठ प्रतिशत बढ़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: February 2, 2021 9:33 am IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने मंगलवार को बताया कि जनवरी 2021 के दौरान उसकी कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 4,37,183 इकाई हो गई।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में कुल 4,03,406 दोपहिया वाहन बेचे थे।

कंपनी ने बताया कि इस दौरान घरेलू बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 4,16,716 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 3,74,091 इकाई थी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में