इस साल भारत में ई-रिक्शा के लिए बैटरी अदला-बदली सेवा शुरू करेगी होंडा

होंडा इस साल भारत में ई-रिक्शा के लिए बैटरी अदला-बदली सेवा शुरू करेगी

इस साल भारत में ई-रिक्शा के लिए बैटरी अदला-बदली सेवा शुरू करेगी होंडा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: September 13, 2022 10:07 pm IST

honda to launch battery swap service : नयी दिल्ली। जापान की वाहन कंपनी होंडा इस साल के अंत तक भारत में इलेक्ट्रिक रिक्शा के लिए बैटरी अदला-बदली सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।

read more : महज 250 महीने में बनें करोड़पति, अपनाएं ये फॉमूला और हो जाएं मालामाल 

कंपनी वर्ष 2050 तक अपने सभी उत्पादों और कॉरपोरेट गतिविधियों के लिए कार्बन उत्सर्जन को शुद्ध रूप से शून्य करने की रणनीति के तहत 2023 तक भारत में ‘फ्लेक्स ईंधन’ वाली बाइक भी पेश करेगी। ‘फ्लेक्स ईंधन’ वाले वाहन पूरी तरह से पेट्रोल या बॉयो एथनॉल या दोनों के मिश्रण वाले ईंधन से चलने में सक्षम होते हैं।होंडा ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसका लक्ष्य अगले पांच साल के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों की वार्षिक बिक्री को दस लाख इकाई और 2030 तक 35 लाख इकाई तक पहुंचाना है।

read more : Bhojpuri Actress Amrapali Dubey: ‘बस एक बार पट जाओ… तुम्हें महंगे-महंगे सोने के हार दूंगा’, भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से इस शख्स ने की ये डिमांड, देखें वीडियो 

कंपनी ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बाजार का आकार लगभग प्रति वर्ष पांच करोड़ इकाई का है। इसमें से ज्यादातर चीन में बनी इलेक्ट्रिक मोपेड (ईएम) और इलेक्ट्रिक साइकिल हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘भारत में होंडा इस साल के अंत तक इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल टैक्सियों (रिक्शा) के लिए बैटरी शेयरिंग सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।’’ इसके अलावा होंडा अदला-बदला वाली बैटरी के मानकीकरण की दिशा में भी काम कर रही है।

और भी है बड़ी खबरे


लेखक के बारे में