हुंदै को इस साल अपनी कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत रहने की उम्मीद

हुंदै को इस साल अपनी कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत रहने की उम्मीद

हुंदै को इस साल अपनी कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत रहने की उम्मीद
Modified Date: January 16, 2024 / 06:59 pm IST
Published Date: January 16, 2024 6:59 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) हुंदै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा है कि कपंनी को 2024 में अपनी कुल बिक्री में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

कंपनी की कुल बिक्री में फिलहाल एसयूवी की कुल हिस्सेदारी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुसार कंपनी तालेगांव में अपने दूसरे संयंत्र पर 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। हालांकि, कंपनी के अधिकारियों ने इसपर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

कंपनी ने मंगलवार को अपने मध्यम आकार के स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन क्रेटा के नए संस्करण को पेश करने के साथ अपने एसयूवी खंड को मजबूत किया। इस नए संस्करण की शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये के बीच है।

गर्ग ने कहा कि कंपनी अगले साल महाराष्ट्र के तालेगांव में नए अधिग्रहीत विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन शुरू करने की भी योजना बना रही है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में