आईसीएआई ने सदस्यों, विद्यार्थियों के आंकड़ों में सेंध के दावों को किया खारिज

आईसीएआई ने सदस्यों, विद्यार्थियों के आंकड़ों में सेंध के दावों को किया खारिज

आईसीएआई ने सदस्यों, विद्यार्थियों के आंकड़ों में सेंध के दावों को किया खारिज
Modified Date: July 6, 2026 / 09:19 pm IST
Published Date: July 6, 2026 9:19 pm IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने सोमवार को कहा कि उसके सदस्यों और छात्र-छात्राओं के ब्योरे तथा परीक्षा संबंधी आंकड़ों में किसी भी तरह की सेंध नहीं लगी है। संस्थान ने डेटा में अनधिकृत पहुंच से जुड़ी खबरों को पूरी तरह गलत ठहराया।

चार्टर्ड अकाउंटेंट के शीर्ष संस्थान ने कहा कि डेटा में सेंध लगाने के दावे पूरी तरह निराधार, असत्य और दुर्भावनापूर्ण हैं।

संस्थान ने बयान में कहा, ‘‘आईसीएआई अपने सभी हितधारकों को आश्वस्त करती है कि उसके सदस्यों, छात्रों के रिकॉर्ड अथवा परीक्षा संबंधी आंकड़ों में किसी भी प्रकार की सेंध नहीं लगी है।’’

आईसीएआई ने हितधारकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया मंचों पर फैलाई जा रही झूठी और दुर्भावनापूर्ण अफवाहों पर विश्वास न करें।

संस्थान ने कहा कि उसके पास सभी प्रकार के आंकड़ों की सुरक्षा के लिए मजबूत और भरोसेमंद व्यवस्था मौजूद है।

आईसीएआई में करीब 12 लाख छात्र हैं।

तीन सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरा मौका है, जब आईसीएआई ने आंकड़ों में सेंध की खबरों का खंडन किया है। इससे पहले 18 जून को भी संस्थान ने परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े संवेदनशील आंकड़ों में किसी तरह की सेंध लगने से इनकार किया था। उस समय कुछ खबरों में परीक्षा रिकॉर्ड तक अनधिकृत पहुंच का दावा किया गया था।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में