आईसीआईसीआई बैंक ने विदेशी निवेशकों को बॉन्ड जारी कर 75 करोड़ डॉलर जुटाए

आईसीआईसीआई बैंक ने विदेशी निवेशकों को बॉन्ड जारी कर 75 करोड़ डॉलर जुटाए

आईसीआईसीआई बैंक ने विदेशी निवेशकों को बॉन्ड जारी कर 75 करोड़ डॉलर जुटाए
Modified Date: August 18, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: August 18, 2026 3:58 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने कारोबार विस्तार के लिए विदेशी बाजार से बॉन्ड के जरिये 75 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि ये बॉन्ड उसकी आईएफएससी बैंकिंग इकाई के माध्यम से 5.417 प्रतिशत कूपन यानी ब्याज दर पर जारी किए गए हैं।

बैंक के अनुसार, पांच साल की अवधि के ये प्राथमिकता वाले बिना गारंटी वाले निश्चित दर के बॉन्ड उसके 7.5 अरब डॉलर के वैश्विक मध्यम अवधि नोट कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

बॉन्ड निर्गम से प्राप्त शुद्ध राशि का उपयोग संबंधित नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुसार सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में