आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष में 34.6 प्रतिशत बढ़कर 1,600 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष में 34.6 प्रतिशत बढ़कर 1,600 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का बीते वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ 34.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,600 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 1,189 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।
कंपनी के अनुसार, उसके नए कारोबार का मूल्य (वीएनबी) सालाना आधार पर 10.9 प्रतिशत बढ़कर 2,629 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इसपर मार्जिन 24.7 प्रतिशत रहा।
कंपनी ने कहा कि सितंबर, 2025 से लागू माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों के कारण बीमा पॉलिसियां अधिक सुलभ हुई हैं, जिससे उसके खुदरा सुरक्षा खंड में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 50.9 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.65 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश का प्रस्ताव किया है।
जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 57.8 प्रतिशत बढ़कर 609 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 386 करोड़ रुपये था।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


