आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
Modified Date: July 30, 2026 / 12:45 pm IST
Published Date: July 30, 2026 12:45 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने उद्यम पूंजी कंपनी पीक एक्सवी पार्टनर्स से गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी 139 करोड़ रुपये में खरीदी है। एनएसई पर उपलब्ध सौदे के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के 57,21,378 शेयर खरीदे, जो कंपनी में 0.62 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

बुधवार को यह सौदा 243 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर हुआ जिससे कुल सौदे का मूल्य 139.03 करोड़ रुपये रहा।

वहीं, अमेरिका की पीक एक्सवी ने अपनी संबद्ध इकाई पीक एक्सवी पार्टनर्स ग्रोथ इन्वेस्टमेंट्स-III के माध्यम से इतनी ही संख्या में शेयर इसी कीमत पर बेचे।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार को गो डिजिट इन्फोवर्क्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में प्रस्तावित विलय को मंजूरी दी थी।

पीक एक्सवी पार्टनर्स ने पिछले महीने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के 33.3 लाख से अधिक शेयर 100 करोड़ रुपये में बेचे थे।

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस भारत में विभिन्न सामान्य और स्वास्थ्य बीमा उत्पाद एवं सेवाएं प्रदान करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में