लोहिया कॉर्प का शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले आठ प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध
लोहिया कॉर्प का शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले आठ प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) औद्योगिक मशीनरी विनिर्माता लोहिया कॉर्प लिमिटेड का शेयर अपने 425 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले आठ प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर कंपनी का शेयर 460 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 8.23 प्रतिशत अधिक है।
एनएसई पर शेयर ने 8.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 461 रुपये पर शुरुआत की।
कंपनी का बाजार पूंजीकरण 5,353.29 करोड़ रुपये रहा।
लोहिया कॉर्प लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 7.25 गुना अभिदान मिला था। 1,102 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 404-425 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
यह आईपीओ पूरी तरह 2.59 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था। इसलिए कंपनी को इस निर्गम से कोई राशि प्राप्त नहीं होगी।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


