मुंबई, 22 फरवरी (भाषा) आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने रविवार को निजी क्षेत्र के ऋणदाता के साथ हरियाणा सरकार के खातों में अपने कर्मचारियों और अन्य लोगों द्वारा की गई 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया।
शेयर बाजार को दी जानकारी में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कहा कि उसने बैंकिंग नियामक को मामले की जानकारी दी है और पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
बैंक ने बताया, ‘‘शुरुआती जांच में पाया गया कि चंडीगढ़ की एक विशेष शाखा में कुछ कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खातों में बिना अनुमति और धोखाधड़ी की गतिविधियां कीं, जिसमें अन्य व्यक्ति/इकाइयां भी शामिल हो सकते हैं।’’
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कहा कि वर्तमान में धोखाधड़ी की राशि 590 करोड़ रुपये अनुमानित है।
बैंक ने बताया कि उक्त शाखा में पहचाने गए खातों में कुल राशि लगभग 590 करोड़ रुपये के आसपास है।
भाषा
योगेश अजय
अजय