आईजीएल का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 21 प्रतिशत घटा

आईजीएल का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 21 प्रतिशत घटा

आईजीएल का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 21 प्रतिशत घटा
Modified Date: May 18, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: May 18, 2026 9:58 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) शहरी गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) का मार्च, 2026 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 277.08 करोड़ रुपये रहा है। गैस की ऊंची लागत और पश्चिम एशिया व्यवधान से जुड़ी दिक्कतों की वजह से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

मुनाफे में गिरावट के बावजूद, कंपनी ने दोनों खंडों में वृद्धि के कारण तिमाही बिक्री मात्रा में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो 96.9 लाख मानक घन मीटर प्रतिदिन रही।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि सीएनजी की मात्रा पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में पांच प्रतिशत और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) की मात्रा छह प्रतिशत बढ़ी है।

तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व एक साल पहले के 4,322.71 करोड़ रुपये की तुलना में छह प्रतिशत बढ़कर 4,571.49 करोड़ रुपये हो गया।

आईजीएल दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में एक व्यापक शहरी गैस वितरण नेटवर्क संचालित करती है, जिसमें 28,000 किमी से अधिक पाइपलाइन और 1,000 से अधिक सीएनजी स्टेशन हैं जो 21 लाख से अधिक वाहनों और 30 लाख से अधिक घरों को सेवा प्रदान करते हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में