आईआईएम नागपुर का पुणे में बनेगा पूर्ण परिसर, वैश्विक विस्तार पर जोर

आईआईएम नागपुर का पुणे में बनेगा पूर्ण परिसर, वैश्विक विस्तार पर जोर

आईआईएम नागपुर का पुणे में बनेगा पूर्ण परिसर, वैश्विक विस्तार पर जोर
Modified Date: July 6, 2026 / 10:27 pm IST
Published Date: July 6, 2026 10:27 pm IST

नागपुर, छह जुलाई (भाषा) भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) नागपुर अगले पांच साल में अपनी विस्तार योजना पर काम कर रहा है और दुनिया के शीर्ष 100 बिजनेस स्कूलों में स्थान बनाने का लक्ष्य रखता है। संस्थान के निदेशक भीमराय मेट्री ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डॉ मेट्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने आईआईएम नागपुर के पूर्ण विकसित परिसर की स्थापना के लिए पुणे जिले के मोशी क्षेत्र में 70 एकड़ भूमि आवंटित कर दी है। यह जमीन नाममात्र के एक रुपये के पट्टे पर दी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पुणे परिसर संस्थान के विस्तार का पहला चरण है और आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर इसकी मौजूदगी बढ़ाने की योजना है।

उन्होंने बताया कि यह परिसर विकसित होने के बाद आईआईएम नागपुर देश का ऐसा संस्थान होगा जिसके पास दो पूर्ण विकसित परिसर होंगे। संस्थान गोवा में विस्तार की संभावना भी देख रहा है और वैश्विक साझेदारियों को मजबूत करने पर काम कर रहा है।

आईआईएम नागपुर वर्तमान में फ्रांस के यूनिवर्सिटी ऑफ लिले के साथ शैक्षणिक सहयोग कर रहा है और अगले पांच वर्षों में 20 अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी का लक्ष्य है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में