सैनी से मिले आइकिया इंडिया के सीईओ, हरियाणा सरकार ने दिया पूरे समर्थन का भरोसा

सैनी से मिले आइकिया इंडिया के सीईओ, हरियाणा सरकार ने दिया पूरे समर्थन का भरोसा

सैनी से मिले आइकिया इंडिया के सीईओ, हरियाणा सरकार ने दिया पूरे समर्थन का भरोसा
Modified Date: July 8, 2026 / 09:39 pm IST
Published Date: July 8, 2026 9:39 pm IST

चंडीगढ़, आठ जुलाई (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को स्वीडन के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व आइकिया इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पैट्रिक एंटनी कर रहे थे।

एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री के आवास पर हुई इस बैठक में हरियाणा और आइकिया के बीच सहयोग को मजबूत करने और राज्य में भविष्य के निवेश के अवसरों का पता लगाने पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान, एंटनी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि उनकी सरकार ने आइकिया के उत्पादों के लिए निर्माण कार्यों और अन्य संबंधित प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने में लगातार सहयोग दिया है।

बयान में कहा गया है कि एंटनी ने हरियाणा में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में गहरी रुचि जताई और कई नए उत्पादों में निवेश करने का वादा किया।

इस स्वीडिश कंपनी के सीईओ ने कहा कि हरियाणा की प्रगतिशील नीतियों, उद्योग-अनुकूल पारिस्थिकी तंत्र और सक्रिय प्रशासन ने वैश्विक कंपनियों के निवेश और विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाया है।

राज्य में आइकिया की लगातार रुचि का स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री सैनी ने एक सहज और निवेशक-अनुकूल व्यावसायिक माहौल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हरियाणा में आइकिया के उत्पादों और भविष्य के विस्तार की योजनाओं को लागू करने में हर संभव सहयोग दें।

मुख्यमंत्री ने एंटनी को भगवद गीता की एक प्रति भी भेंट की।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में