आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अबतक करदाताओं को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक लौटाये

आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अबतक करदाताओं को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक लौटाये

आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अबतक करदाताओं को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक लौटाये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: March 10, 2021 2:04 pm IST

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में अबतक 2.02 करोड़ से अधिक करदाताओं को 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा वापस किये हैं।

विभाग ने ट्विटर पर लिखा है कि इसमें से व्यक्तिगत आयकर मद में 1.99 करोड़ करदाताओं को 71,865 करोड़ रुपये जबकि कंपनी कर मामले में 2.20 लाख इकाइयों को 1.28 लाख करोड़ रुपये लौटाये गये हैं।

आयकर विभाग के अनुसार, ‘‘सीबीडीटी ने एक अप्रैल 2020 से आठ मार्च 2021 के दौरान 2.02 करोड़ करदाताओं को 2,00,411 करोड़ रुपये वापस किये हैं।’’

भाषा

रमण मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में