नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) फोर्टिस हेल्थकेयर लि. की इकाई फोर्टिस हॉस्पिटल्स लि. को आयकर विभाग से 117.04 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि फोर्टिस हॉस्पिटल्स लिमिटेड को 27 मार्च 2026 का आयकर आदेश प्राप्त हुआ है, जो आकलन वर्ष 2024-25 से संबंधित है। इसके तहत 117.04 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
कंपनी ने कहा कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील समेत सभी विकल्पों पर विचार कर रही है।
भाषा योगेश रमण
रमण