KTM 890 Adventure R Rally 2026/Image Credit: IBC24.in
KTM 890 Adventure R Rally 2026: नई दिल्ली: स्पोर्ट्स बाइक निर्माता कंपनी KTM अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक बाइक बाजार में लॉन्च करती है। इसी कड़ी में KTM ने एक और दमदार बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। KTM ने अपनी नई 2026 KTM 890 Adventure R Rally को पेश किया है, जो एक लिमिटेड एडिशन बाइक है। यह बाइक खासतौर पर ऑफ-रोड राइडिंग और एडवेंचर का शौक रखने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। बताया जा रहा है कि, यह बाइक KTM के डकार रेसिंग एक्सपीरियंस से इंस्पायर्ड है, (KTM 890 Adventure R Rally 2026) इसलिए इसमें रैली स्टाइल डिजाइन और परफॉर्मेंस का खास ध्यान रखा गया है। दुनियाभर में इसकी सिर्फ 700 यूनिट्स बनाई जाएंगी, जिससे यह और भी खास और एक्सक्लूसिव बन जाती है।
KTM 890 Adventure R Rally में कंपनी की तरफ से 889cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 106 हॉर्सपावर और 100Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन बेहद पावरफुल है और ग्राहकों को ऑफ-रोड के साथ-साथ हाईवे पर भी राइडिंग का अलग मजा आएगा। KTM की सी नई बाइक में ग्राहकों को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ क्विकशिफ्टर Plus मिलेगा, जिससे गियर बदलना आसान और स्मूद हो जाता है। इसके अलावा, इसमें रैली मोड, एडजस्टेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और मोटर स्लिप रेगुलेशन जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित और कंट्रोल में रखते हैं।
बाइक निर्माता कंपनी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, इस शानदार बाइक को खास तौर पर कठिन रास्तों के लिए डिजाइन किया गया है। इस बैठक में ग्राहकों को हल्का लेकिन मजबूत स्टील फ्रेम मिलेगा और इस वजह से बाइक का वजन करीब 200 किलो तक रहेगा। सस्पेंशन की बात करें तो इसमें WP XPLOR PRO फोर्क और रियर शॉक दिए गए हैं, (KTM 890 Adventure R Rally 2026) जिनका ट्रैवल 270mm है। इसका मतलब साफ़ है कि यह खराब सड़कों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी ये बैठक आराम से चल सकती है। इसके अलावा, इसमें 21 इंच का फ्रंट व्हील और 18 इंच का रियर व्हील दिया गया है, जो ऑफ-रोड राइडिंग के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। 303mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे और ज्यादा सक्षम बनाता है।
KTM की तरफ से 890 Adventure R Rally में कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इस बाइक में राइडर्स को 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक जैसी जानकारी दिखाता है। इसके साथ KTM कनेक्टिविटी यूनिट भी दी गई है। इस लिमिटेड एडिशन में कार्बन फाइबर पार्ट्स, (KTM 890 Adventure R Rally 2026) अक्रापोविक एग्जॉस्ट, रैली सीट और स्पेशल फुटपेग्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। KTM 890 Adventure R Rally की कीमत लगभग 19,299 पाउंड (करीब 24.28 लाख रुपए) से शुरू होती है। इसकी डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होगी। क्योंकि यह लिमिटेड एडिशन है।
इन्हे भी पढ़ें:-