सेन फ्रांसिस्को, 28 मार्च (भाषा) भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जून में मेजर लीग क्रिकेट में पदार्पण करेंगे जिन्होंने सेन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार किया है ।
फ्रेंचाइजी ने शनिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा ,‘‘ सेन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 2026 काग्निजेंट मेजर लीग क्रिकेट के सत्र के लिये भारत के महान क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के साथ करार किया है ।’’
अश्विन इस लीग में खेलने वाले भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होंगे । उन्हें बिग बैश लीग में पिछले सत्र में सिडनी थंडर्स के लिये खेलना था लेकिन चोट के कारण उन्हें नाम वापिस लेना पड़ा था ।
आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष पांच गेंदबाजों में शामिल अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेल चुके हैं ।
अश्विन ने कहा ,‘‘ एमएलसी ने हाल के सत्र में साबित कर दिया है कि वह विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को लाकर और अमेरिका की घरेलू क्रिकेट प्रतिभाओं को मौके देकर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है । सेन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ इसका हिस्सा बनने का मौका ऐसा था जिसे मैं छोड़ नहीं सकता था ।’’
भाषा
मोना नमिता
नमिता