सूचना मंत्रालय की WhatsApp को दो टूक, एकतरफा बदलाव उचित और स्वीकार्य नहीं, गोपनीयता नीति में प्रस्तावित बदलावों को वापस लेने को कहा

Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: January 19, 2021 8:52 am IST

नई दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) । भारत सरकार ने व्हाट्सऐप से कहा है कि वह अपनी गोपनीयता शर्तों में किए गए बदलावों को वापस ले, क्योंकि कोई भी एकतरफा बदलाव उचित और स्वीकार्य नहीं है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सऐप के सीईओ विल कैथार्ट को कड़े शब्दों में लिख गए पत्र में कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर व्हाट्सऐप का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता है और उसकी सेवाओं के लिए सबसे बड़ा बाजार है।

ये भी पढ़ेंः KBC के जरिए अमिताभ बच्चन की सिफारिश हो गई मंजूर ! शासन ने किया आरक्षक पत्नी का ट्रांसफर, अब साथ र…

पत्र में कहा गया कि व्हाट्सऐप की सेवा और गोपनीयता नीति में प्रस्तावित बदलाव भारतीय नागरिकों की पसंद और स्वायत्तता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करते हैं।

मंत्रालय ने व्हाट्सऐप से प्रस्तावित बदलावों को वापस लेने और सूचना गोपनीयता, चयन की आजादी तथा डेटा सुरक्षा को लेकर अपने नजरिए पर फिर से विचार करने को कहा।

ये भी पढ़ेंः प्रदेश में जल्द बनाई जाएगी नई शराब नीति, अमानक शराब को खत्म करने छो…

पत्र में कहा गया कि भारतीयों का उचित सम्मान किया जाना चाहिए, और व्हाट्सऐप की सेवा, गोपनीयता शर्तों में कोई भी एकतरफा बदलाव उचित और स्वीकार्य नहीं है।

लेखक के बारे में