भारत बांड ईटीएफ को मिला छह गुना अभिदान

भारत बांड ईटीएफ को मिला छह गुना अभिदान

भारत बांड ईटीएफ को मिला छह गुना अभिदान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: December 9, 2021 11:12 pm IST

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत बांड ईटीएफ को 1,000 करोड़ रुपये के निर्गम के मुकाबले 6.2 गुना अभिदान मिला है।

भारत बांड ईटीएफ एक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) है। इसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के बांड में पैसा लगाया जाता है। ईटीएफ फिलहाल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के ‘एएए’ रेटिंग वाले बांड में ही निवेश करता है।

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहीन कांत पांडे ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘भारत बांड ईटीएफ 2032 एनएफओ को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। मूल रूप से कुल 1,000 करोड़ रुपये के निर्गम के लिये 6.2 गुना अभिदान मिला। कुल 6,200 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।’’

भाषा

रमण प्रेम


लेखक के बारे में