भारत, ईएफटीए व्यापार समझौता साझेदारी में स्थिरता और भरोसा लाएगा: गोयल
भारत, ईएफटीए व्यापार समझौता साझेदारी में स्थिरता और भरोसा लाएगा: गोयल
(राजेश राय)
(तस्वीर के साथ)
बर्न (स्विट्जरलैंड ), 10 जून (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और चार देशों के यूरोपीय संघ ईएफटीए के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों क्षेत्रों में कारोबार में स्थिरता तथा भरोसा लाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत जहां विशाल बाजार और कुशल पेशेवर उपलब्ध कराता है, वहीं स्विट्जरलैंड में उन्नत विनिर्माण क्षमताएं हैं।
दोनों पक्षों ने 10 मार्च 2024 को व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे।
समझौते के तहत, भारत को समूह से 15 वर्ष में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता प्राप्त हुई है, जबकि स्विस घड़ियों, चॉकलेट्स और तराशे गए हीरों जैसे कई उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर अनुमति दी गई है।
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य आइसलैंड, लिश्टेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड हैं।
गोयल ने यहां दोनों क्षेत्रों के कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ यह समझौता साझेदारी में स्थिरता, पूर्वानुमेयता और निरंतरता प्रदान करेगा।‘‘
इस समझौते के अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि भारत ने समझौते को लागू करने संबंधी तथा सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली है।
मंत्री ने दोनों पक्षों की कंपनियों से इस संबंध का लाभ उठाने और व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
उन्होंने प्रमाणन सेवाएं प्रदान करने के लिए पारस्परिक प्रणाली का भी सुझाव दिया।
भाषा निहारिका रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: भारत, ईएफटीए व्यापार समझौता साझेदारी में स्थिरता और भरोसा लाएगा: गोयल
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pm