भारत-यूरोपीय संघ एफटीए पर साल के अंत तक हस्ताक्षर होंगे: वॉन डेर लेयेन

भारत-यूरोपीय संघ एफटीए पर साल के अंत तक हस्ताक्षर होंगे: वॉन डेर लेयेन

भारत-यूरोपीय संघ एफटीए पर साल के अंत तक हस्ताक्षर होंगे: वॉन डेर लेयेन
Modified Date: June 17, 2026 / 06:47 pm IST
Published Date: June 17, 2026 6:47 pm IST

एवियॉन (फ्रांस), 17 जून (भाषा) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) इस वर्ष के अंत तक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे।

उन्होंने यह जानकारी जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता के बाद दी।

इस बैठक में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वॉन डेर लेयन के अलावा यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भी शामिल हुए।

वॉन डेर लेयन ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘जब से हमने इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया है, तब से हम अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हम इस वर्ष के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर देंगे और निवेश समझौते पर काम में भी तेजी लाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सुरक्षा और रक्षा सहयोग को भी मजबूत करेंगे तथा भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) परियोजना को आगे बढ़ाकर बेहतर संपर्क व्यवस्था के लिए मिलकर काम करेंगे।’’

भारत और यूरोपीय संघ ने जनवरी में नयी दिल्ली में आयोजित शिखर बैठक में इस व्यापक व्यापार समझौते पर वार्ता पूरी होने की घोषणा की थी।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में