भारत-ईयू व्यापार समझौते पर दिसंबर तक हस्ताक्षर, अगले वर्ष फरवरी-मार्च से लागू होगा: गोयल

भारत-ईयू व्यापार समझौते पर दिसंबर तक हस्ताक्षर, अगले वर्ष फरवरी-मार्च से लागू होगा: गोयल

भारत-ईयू व्यापार समझौते पर दिसंबर तक हस्ताक्षर, अगले वर्ष फरवरी-मार्च से लागू होगा: गोयल
Modified Date: June 21, 2026 / 01:53 pm IST
Published Date: June 21, 2026 1:53 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को बताया कि भारत और 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर दिसंबर तक हस्ताक्षर किए जाएंगे और इसके अगले वर्ष फरवरी-मार्च के दौरान लागू होने की संभावना है।

इस वर्ष 27 जनवरी को भारत और यूरोपीय संघ ने वार्ताओं के समापन की घोषणा की थी।

गोयल ने मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ बातचीत के दौरान कहा, “अब लगभग शून्य शुल्क के साथ यूरोपीय बाजार का बड़ा हिस्सा भारतीय उत्पादों के लिए खुल जाएगा। भारत-ईयू एफटीए पर दिसंबर तक हस्ताक्षर होंगे और यह फरवरी-मार्च तक प्रभावी हो जाएगा।”

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर इस सप्ताह भारत आ रहे हैं, जहां वह उनके साथ व्यापार समझौते पर चर्चा करेंगे।

मंत्री ने कहा, “पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है।”

एफटीए के तहत लगभग 93 प्रतिशत भारतीय निर्यात वस्तुओं को 27 देशों के इस समूह में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलने की संभावना है, जबकि यूरोपीय संघ से आने वाली लक्जरी कारों और वाइन जैसे उत्पाद सस्ते हो सकते हैं।

भाषा

योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में