भारत, इंडोनेशिया ने खनिज और आपूर्ति श्रृंखला की प्रौद्योगिकी में सहयोग को लेकर किया समझौता
भारत, इंडोनेशिया ने खनिज और आपूर्ति श्रृंखला की प्रौद्योगिकी में सहयोग को लेकर किया समझौता
नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) भारत और इंडोनेशिया ने मंगलवार को खनिज और इस्पात आपूर्ति श्रृंखला की प्रौद्योगिकी में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
यह समझौता उन 14 समझौतों में से एक है जिन पर दोनों पक्षों ने कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर किए हैं। इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण खनिज और इस्पात आपूर्ति श्रृंखला, समुद्री सुरक्षा, दवाएं, शिक्षा, अंतरिक्ष, अनुसंधान और नवोन्मेष, दूरसंचार और खाद्य सुरक्षा शामिल हैं।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह से आठ जुलाई तक इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को जकार्ता पहुंचे। यह उनके तीन देशों के दौरे का पहला चरण है, जिसका मकसद 2018 की भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत व्यापार और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना है।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


