सबसे अधिक स्पैम कॉल प्रभावित देशों में भारत पांचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
सबसे अधिक स्पैम कॉल प्रभावित देशों में भारत पांचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) भारत दुनिया में पांचवें सबसे अधिक स्पैम कॉल प्रभावित देशों में शामिल है। बिक्री और टेलीमार्केटिंग कॉल्स इस समस्या का प्रमुख कारण बनी हुई हैं। कॉल करने वालों की पहचान की सुविधा देने वाले मंच ‘ट्रूकॉलर’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
स्पैम कॉल से सबसे अधिक प्रभावित देशों की वैश्विक सूची में इंडोनेशिया शीर्ष पर है। इसके बाद चिली, वियतनाम और ब्राजील का स्थान है।
ट्रूकॉलर के 50 करोड़ वैश्विक उपयोगकर्ताओं के गुमनाम और एकीकृत डेटा पर आधारित इन आंकड़ों से पता चला है कि कंपनी ने साल 2025 में दुनिया भर में 68 अरब से अधिक स्पैम और धोखाधड़ी वाली कॉल की पहचान की। भारत में स्पैम कॉल की तीव्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई।
आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल स्पैम गतिविधि में ‘सेल्स’ और ‘टेलीमार्केटिंग’ कॉल की हिस्सेदारी सबसे अधिक 36 प्रतिशत रही, जिसके बाद वित्तीय सेवाओं का स्थान (18 प्रतिशत) रहा। वहीं, देश में कुल स्पैम कॉल में धोखाधड़ी का हिस्सा 12 प्रतिशत पाया गया।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


